Adsense की Income बढ़ाने के 8 Killer Tips
दोस्तों यदि आप एक ब्लॉगर हैं तो आपको Adsense के बारे मे तो पता होगा ही और आप Adsense का यूज भी करते होंगे । लेकिन बहुत से ब्लॉगर की यह शिकायत रहती है कि उनके blog पर ठीक ट्रेफिक होने के बाद भी अच्छी इनकम नहीं हो पाती है। दोस्तों इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। इस लेख के अंदर हम आपको बताने वाले हैं कि Adsense की इनकम आप कैसे बढ़ा सकते हैं।
Adsense की income बढ़ाने के 8 tips
Adsense इनकम के कम होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। जैसे cpc का कम होना ctr का कम होना और ट्रेफिक का कम होना । यदि आपके ब्लॉग पर अधिक अच्छा ट्रेफिक है तो cpc और CTr तो अपने आप ही बढ़ जाते हैं।
1. ad की size or location सही रखें
ad की लोकेसन सही रखें । कुछ ऐसी जगह होती हैं जहां पर अच्छा ctr मिलने की संभावना होती है। जैसे मैन्यू के पास एड लगाएं । इसके अलावा आप sidebar के उपर की तरफ एड लगा सकते हैं। ऐसी जगहों पर एड लगाने का फायदा यह होता है कि विजिटर पूरे लेख को बहुत कम पढ़ते हैं।
वे सिर्फ उपर से लेख को देखते हैं। और वहां पर एड लगाने से क्लिक ज्यादा होते हैं। पोस्ट के बीच मे एड लगाने पर click काफी कम मिलते हैं। इसके अलावा कुछ एड साईज ऐसी होती हैं जो काफी बेहतर परफोर्म करती हैं।
336 * 280 : Large Rectangle
300*250 :
728*90
160*600
2. Organic Traffic बढ़ाएं
गुगल एडसीन Organic Traffic पर ज्यादा पैसा देता है। Organic Traffic का मतलब होता है। जो ट्रेफिक सर्च से आता है। यदि आपकी वेबसाईट पर सर्च से कम ट्रेफिक आता है। तो आप ज्यादा इनकम नहीं कर पाएंगे । Organic Traffic से cpc बढिया मिलती है।
जो अर्निंग आप 100 विजिटर मे 1$ करते हैं वो मात्र 50 विजिटर के अंदर भी हो सकती है। अपनी वेबसाइट पर Organic Traffic बढ़ाने के लिए अपनी website की सर्च रैंक को बढ़ाएं अपने लेख को google सर्च के अंदर पहले पेज पर लाने की कोशिश करें । लेख के अंदर अच्छे keyword का प्रयोग करें ।
3. Image or Text Ads का भी प्रयोग करें
कुछ ब्लॉगर सिर्फ इमेज एड का प्रयोग करते हैं। इससे भी एडसीन की इनकम पर असर पड़ता है। आपको Image or Text Ads दोनों का प्रयोग करना चाहिए आप एड युनिट के अंदर Image or Text Ads को सलेक्ट कर सकते हैं। ताकि आपकी वेबसाईट पर अधिक से अधिक एड दिखाए जा सके और आपको अच्छा पैसा मिल सके । आप पोस्ट के बीच मे लिंक एड का प्रयोग कर सकते हैं। अधिकतम 3 लिंक एड का प्रयोग करें ।
4. Adsense low paying url को block करें
कुछ advertisers पर क्लिक काफी कम पैसा देते हैं। यदि ऐसे एड आपकी वेबसाईट पर आते हैं तो आपकी इनकम कम होगी । आप एडसीन के अंदर allow and block ad के अंदर जाकर ऐसे url को ब्लॉक कर सकते हैं ताकि आपकी वेबसाईट पर केवल होई पे वाले एड दिखें । लेकिन इससे तभी आपको फायदा मिलता है। जब आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रेफिक होता है।
5. Increase your blog backlink
वैसे तो बैकलिंक बढ़ाने के कई सारे तरीके हैं। मैंने भी यह देखा है कि जिन ब्लॉग की बैकलिंक अच्छी होती हैं। उनकी इनकम भी अच्छी होती है। high pr वेबसाईट से आपको अपनी बैकलिंक बनानी चाहिए । जिससे आपके ब्लॉग को अच्छा ट्रेफिक तो मिलेगा ही इसके साथ ही CPC भी अधिक होगी ।
आप ब्लॉग की बैक लिंक बढ़ाने के लिए आप गेस्ट पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप सोसियल मिडिया पर अपनी नई पोस्ट को अवश्य शेयर करें । ऐसा करने से आपके ब्लॉग की rank increase होती है। और आपकी इनकम भी अच्छी होती है।
6. Adsense Category blocking
एडसीन के अंदर कईसारी कैटेगरी होती है। कुछ कैटेगरी अच्छा पैसा देती हैं तो कुछ काफी कम पे करती हैं। जैसे entertainment कैटेगरी की cpc low होती है। और insurance जैसी कैटेगरी की cpc काफी अच्छी होती है। यदि कोई कैटेगरी कम पैसा देती है तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं ताकि आपके ब्लॉग पर हाई पे वाली कैटेगरी की एड दिखेंगी ।
7. Ad high paying categories in your blog
इस बात से भी इनकम पर बहुत असर पड़ता है कि आपका ब्लॉग किस विषय पर है। यदि आप एक फैसन ब्लॉग या मूवी ब्लॉग चलाते हैं या शायरी या जोक्स ब्लॉग चलाते हैं तो आपके ब्लॉग को अच्छी CPC नहीं मिल पाएगी । insurance बाइक और टेक्नॉलोजी ब्लॉग की Cpc काफी अच्छी होती है। आप अपने ब्लॉग के अंदर कई हाई पे वाली कैटेगरी को एड कर सकते हैं।
8. YouTube का यूज करें
आप you tube से भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यदि आपके पास एक ब्लॉग है तो एक यूटुब चैनल भी बना ले और निरंतर वहां पर viedo डालते रहें । ध्यान दे किसी दूसरे का विडियों कॉपी करके वहां पर नहीं डालें । ऐसा करने से आपका चैनल ब्लॉक हो सकता है। अपना खुद का विडियो बनाकर डालें ।
उसके बाद जब आपके पास पर्याप्त Subscriber हो जाएं तो आप admob से एड लगाकर पैसा कमा सकते हैं । ऐसा करने से आपकी कुल इनकम के अंदर बढ़ोतरी हो जाएगी । आप youtube से महिने के कम से कम 40 से 70 $ आसानी से कमा सकते हैं।
हेल्लो ! मेरा नाम शंकर लाल है और मैं www.coolthoughts.in का फांउडर हूं ! हिंदी में शिक्षा पर ये मेरा पहली लेख है अगर आप भी Guest Post करना चाहते है तो कर सकते है यहाँ पर ! नए लेख के लिए हिंदी में शिक्षा को फॉलो करे !
|
ये भी जरुर पढ़े
