देश के महापुरुषो मे से एक ये भी थे
श्रीमंत
शंकरदेव देश के महापुरुषो मे से एक थे ! वे
सूरदास,
कबीरदास,
तुलसीदास,
नानक आदि संत महापुरुषो की कोटि के थे ! उन दिनो असम का समाज अनेक कुरीतियो से
ग्रस्त था ! तरह –
तरह के कर्मकाण्ड प्रचलित थे ! असम उस समय अनेक धर्म सम्प्रदायो मे विभक्त था !
उसी समय यहॉ श्रीमंत शंकरदेव का उदय हुआ !
श्रीमंत शंकरदेव का जन्म सन कब हुआ था ?
श्रीमंत
शंकरदेव का जन्म सन 1449 ई. मे नगॉव जिले के अलिपुखरी गॉव मे हुआ था ! शिरोमणि कुसुम्बर
भूयॉ उनके पिता और सत्यसंध्या उनकी माता थी ! माता-पिता ने बड़े प्रेम से अपने
पुत्र का नाम शंकर रखा था ! बचपन मे ही उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई ! इसलिए
बालक शंकर का पालन-पोषण उनकी दादी खेरसुती ने किया !
![]() |
श्रीमंत शंकरदेव कौन थे? हिंन्दी मे
|
बड़े होने पर शंकर को महेंद्र कंदलि के पाठशाला मे पढ़ने के लिए भेजा गया ! वे बड़े कुशाग्र बुद्धि के थे ! अत: पाठशाला मे जल्दी ही उन्हे व्याकरण, रामायण, महाभारत ज्योतिष आदि विद्धाओ का ज्ञान प्राप्त हो गया ! पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका विवाह सूर्यवती नामक कन्या से कर दिया गया ! सूर्यवती से एक लड़की भी पैदा हुई थी !
अब तक
घर-गृह्स्थी का भार भी शंकरदेव पर आ गया था ! परंतु इस काम मे उनका मन न लगा !
इसलिए 32 वर्ष की अवस्था मे वे तीर्थस्थानो के भ्रमण के लिए निकल पड़े ! 12 वर्ष तक
उन्होने उत्तर भारत के कई स्थलो का भ्रमन किया ! वे काशी, बद्रीनथ, गया, बृन्दावन, गोकुल, मथुरा आदि गये !
वहॉ उन्होने अनेक विद्वानो से भेंट की ! उनके संपर्क से शंकरदेव को व्यापक धार्मिक
बाते जानने को मिली !
श्रीमंत शंकरदेव देश के महापुरुषो मे से एक थे !
देशाटन से लौटकर
शंकरदेव ने एकशरण नाम धर्म की स्थापना की ! इसे वैष्णव धर्म भी कहते है ! उन्होने
मूर्ति पूजा के स्थान पर विष्णु के नाम जपने या उन्हे गीत रुप मे गने पर अधिक जोर
दिया ! उन्होने कई नामघरो एवं सत्रो की स्थापना की ! उन्होने ताली बजाकर ईश्वर का
भजन करने के लिए लोगो को प्रेरित किया ! उनके द्वारा स्थापित कई नामघर और सत्र आज
भी मौजूद है ! आज भी असम के विभिन्न नामघरो (मंदिरो) मे लोग ताली बजाकर ईश्वर का
भजन गाते है !
श्रीमंत
शंकरदेव ने अनेक धर्मिक पुस्तको की रचना की ! इनमे ‘कीर्तनग्घोषा’ सबसे प्रसिद्ध
ग्रन्थ है ! वे खुद नाटक लिखते थे और उसका अभिनय करते थे ! इस प्रकार श्रीमंत
शंकरदेव ने नाटको के अभिनय तथा नृत्य-संगीत के द्वारा वैष्णव धर्म का व्यापक
प्रचार किया ! असम के सभी जातियो के लोग उनके शिष्य बन गए ! सन 1568 ई. 120 वर्षो
की आयु मे उनका देहाँत हुआ !
श्रीमंत
शंकरदेव एक महान धार्मिक नेता थे ! उन्होने असम के लोगो मे धार्मिक जागरण पैदा की
! असम वासी आज भी उनके महान योगदानो के लिए उन्हे आदर से पूजते है !
अंतिम
शब्द :- श्रीमंत शंकरदेव जी का यह लेख एक
किताब द्वारा लि गई है !
आप अपना सुझाव Comment मे दिजिये और हमारे इस Website को Subscribe जरुर करिये ताकि New Post की जानकारी आपको Email
Inbox मे मिले ! Thanks….
Read More Articles
In Hindi
Tags:
निबंध
