10 ऐसे मुहावरे जिसे लोग सबसे ज्यादा प्रयोग करते है
कुछ लोग अपनी मन की बात प्रकट करने के लिये मुहावरे का प्रयोग
करते है ! लेकिन ऐसे कुछ लोग है जो मुहावरे क्या है यही नही जानता है तो मुहावरे
कैसे प्रयोग करेगा !
लेकिन मै यँहा पर आपको बता रहा हुँ कि ऐसे दस मुहावरे है जो
लोग सबसे ज्यदा प्रयोग करते है अपनी मन की बात प्रकत करने के लिये ! और इसका अर्थ
भी भलि भाति जानते भी है !
जैसे –
1. अंग-अंग ढीला होना – बहुत थक
जाना – बस, मुझसे काम नही होत,
मेरा अंग-अंग ढीला हो रहा है !
2. अक्ल का दुश्मन – मुर्ख –
सुरेश तो अक्ल का दुश्मन है, कुछ समझता ही नही !
3. अंगुठा दिखाना – देने से साफ
इन्कर करना – इस मुसीबत मे बड़े भाई ने अंगुठा दिखा दिया !
4. खुन का प्यासा – जानी दुश्मन
–
वे दोनो आजकल एक-दुसरे के खुन के प्यासे बने हुए है !
5. खुन खौलना – जोश आना – देश पर
आक्रमण होते देख किसका खुन नही खौलता !
6. आग बबुला होना – गुस्से से
लाल होना – प्रिया ! जरा सी बात मे ही आग बबुला हो जाती हो !
7. ईट का जवाब पत्थर से देना – दुष्ट के
साथ दुष्ट्ता करना-बदमाश को तो ईट का जवाब पत्थर से ही देना चाहिए !
8. अगर-मगर करना – टालमटोल
करना – देखो मित्र, मेरे पैसे दे दो, अगर-मगर मत
करो !
9. किताबी कीड़ा – हर समय पढ़ाई
मे लगे रहने वाला – तुम तो आजकल किताबी कीड़ा बन गये हो !
10. काला अक्षर भैस बराबर – बिल्कुल
अनपढ़ – वह क्या पढ़ेगा, उसके लिए वह तो काला अक्षर भैस बराबर
है !
और ये भी एक मुहावरे है जिसका अर्थ सभी जानते है –
11. छप्पर फाड़कर देना – अचानक धन आ
जाना – जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है !
Tags:
Rochak Gyaan
